राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि क्षेत्र की शांति और स्थिरता तथा आतंकवाद से संघर्ष में ईरान और भारत की मुख्य भूमिका है।
उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री से मुलाक़ात में कहा कि दोनों देशों को व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग क्षेत्र से आतंकवाद के सफ़ाये के लिए बहुत आवश्यक है। राष्ट्रपति रूहानी ने तेहरान और नई दिल्ली के संबंधों को मैत्रीपूर्ण बताया और कहा कि आशा है कि यह मुलक़ात संबंधों के अधिक से अधिक विस्तार का कारण बनेगी।
राष्ट्रपति रूहानी ने इस बात पर बल देते हुए कि संवेदनशील क्षेत्र में आतंकवाद से संघर्ष में ईरान और भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है, यमन की जनता की दयनीय स्थिति के बारे में कहा कि खेद की बात यह है कि हम यमन में महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों के जनसंहार के साक्षी हैं।
इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षेत्र में आतंकवाद के सफाये और क्षेत्र में शांति व स्थिरता की स्थापना में ईरान की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया और कहा कि हमें इस बात की अनुमति नहीं देनी चाहिए कि आतंकवादी इस्लाम और मुसलमानों की छवि को ख़राब करें।
उनका कहना था कि ईरान, भारत और उनके सहयोगी देश, ईरान की ओर से संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के अधिवेशन में पेश हिंसा मुक्त विश्व नामक प्रस्ताव के बारे में सहयोग कर सकते हैं।